यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बरेली- पत्रकारो की उपजा मीरगंज की तहसील इकाई पवन सक्सेना की इकाई मे शमिल । रिपोर्टर राजेश शर्मा

पत्रकारो की उपजा मीरगंज की तहसील इकाई पवन सक्सेना की इकाई मे शामिल

फतेहगंज पश्चिमी। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मीरगंज तहसील इकाई को सुरेंद्र शर्मा से अलग करते हुए पवन सक्सेना की अध्यक्षता वाले मुख्य संगठन मे सर्वसम्मति से विलीन कर दिया गया है। साथ ही 20 से अधिक पत्रकार साथियों से वार्षिक शुल्क जमा करवाकर सदस्यता फार्म भी भरवाए गए। फतेहगंज पश्चिमी खिरका टोल प्लाजा के पास कपिल यादव के होटल पर उपजा तहसील इकाई की इस मीटिंग मे उपजा प्रेस क्लब और जनपदीय संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, महासचिव आशीष जौहरी, कोषाध्यक्ष पुत्तन सक्सेना और सचिव विपिन शर्मा ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मीरगंज तहसील इकाई के गणेश पथिक, केसी शर्मा, खेमपाल गंगवार, ओमकार सिंह चौहान, दिनेश पांडेय आदि ने ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को नियोक्ता और शासन स्तर से अधिकृत रूप से पहचान और मान-सम्मान नहीं मिल पाने और इसी वजह से तमाम समस्याओं मे घिरे रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर संगठन की जिला कार्यकारिणी में मंथन कर शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और मीरगंज की पूरी टीम को अति शीघ्र उपजा प्रेस क्लब बरेली में बुलाकर सम्मानित कराने की बात भी कही है। मीटिंग के बाद सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी और मीरगंज की पूरी टीम भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में भी गए और भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर सौरभ पाठक, राघवेंद्र कुमार, शशांक गुप्ता, हेमेंद्र कुमार गंगवार, ओंकार सिंह, राजकुमार कश्यप, सनी गोस्वामी, डॉ मुदित प्रताप सिंह, दीनानाथ कश्यप, केपी सिंह, अवधेश पाठक, सरफराज अंसारी व कपिल यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे।।
रिपोर्टर राजेश शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ