यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

बहेडी आने पर भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्व विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद ने किया जोरदार स्वागत

 

बहेड़ी-    मुरादाबाद के विलारी क्षेत्र में सभा कर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत  बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे जहां पालिका अध्यक्ष पति व पूर्व विधायक प्रत्याशी नसीम अहमद ने अपने समर्थकों के साथ नगर के डिग्री कालेज पहुँच कर उनका जोरदार स्वागत किया । जिसके बाद उनका काफिला गाँव डंडिया स्वर्गीय चौधरी ओमवीर सिंह के निवास पर पहुंचा जहां उन्होंने  किसान आदोंलन पर चर्चा कर तीनों कृषि कानून वापस लिय जाने तक कदम वापस न खीचने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान आदोंलन में निजी संसाधनों के बूते बिना बुलाये जिस कदर किसान अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं उससे साबित होता है कि किसान आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। इस दौरान मौजूद किसानों ने उनके समक्ष गन्ना पर्चियों पर मूल्य न डाले जाने तथा भुगतान में देरी का भी का मामला भी उठाया।

बहेड़ी से आर के सक्सेना की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ