चौधरी गजेन्द्र सिंह बने जीबी पंत स्कूल के प्रबंधक
बहेड़ी। स्थानीय गोविन्द बल्लभ पंत बालिका इण्टर कालेज की प्रबंध समिति का चुनाव निर्विघ्न रुप से समपन्न हो गया। डीआईओएस डा0अमर कान्त सिंह द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी डा0 लोकेन्द्र सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद अग्रवाल,उपाध्यक्ष डा0 मो0 अकरम,प्रबंधक चैधरी गजेन्द्र सिंह,उप प्रबंधक हर पाल सिंह,कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा,निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। साथ ही सदस्य पद पर महिपाल,पूरनलाल प्रजापति,अजय कुमार,चमन सिंह,केहरी सिंह,संदीप सिंह व श्रीमती एकता सर्व सम्मति से चुन लिए गये। चुनाव बाद लोगों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
बहेडी से आर.के.सक्सेना की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ