यह ब्लॉग खोजें

breaking news

नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8650585310,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें ,

शीशगढ़ :गुलामगंज रोड से पुलिस ने पिकअप भरकर वध को ले जाते हुये 8 पशुओं सहित 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

पिकअप में  ठूस ठूस  कर भरे 8 पशुओं के साथ 6 तस्कर पकड़े ।

शीशगढ़ : गुलामगंज रोड से पुलिस ने पिक अप में भरभरकर वध को ले जाते 8 पशुओं के साथ  6 पशु तस्करों को  घेराबंदी कर पकड़ लिया ।पुलिस ने पकड़े गए पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देकर तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर  जेल भेज दिया ।

मुखविर की खास सूचना पर एस आई जयभगवान ,सिपाही अमरीश कुमार व रोहित चौधरी ने कस्वा में गुलामगंज रोड पर सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर एक बाइक व एक महेन्द्रा मैक्स पिक अप को रोक कर पिकअप की तलाशी ली तो पिक अप में 8 पशुओ के पैर बँधे ठूस ठूस कर भरे मिले ।पिक अप में 5 तस्कर व वाइक सवार एक तस्कर जो रास्ता साफ होने का संकेत कर रहा था ।सभी को पकड़कर पुलिस थाने ले आई थाने लाकर पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने वताया कि वह पेशे से कसाई हैं और पशुओं का वध कर उनके माँस की तस्करी करते है ।पुलिस ने पूछताछ कर पशु तस्कर वहीदुल रहमान ,मिस्कू निवासी गण शेखुपुरा शीशगढ़, रिजबान निवासी धावनी बुजुर्ग थाना खजुरिया रामपुर ,शानू ,रिहान ,व मतीम निवासीगण कंचन कुंआ शीशगढ़ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया । पिक अप से बरामद 7 भैंसे व एक भैंस को पुलिस ने गाँव जगत के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया ।तथा पकड़े गये वाहनों को सीज कर दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ